देश की खबरें | इटावा लायन सफारी की शेरनी जेनिफर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा लायन सफारी की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि सफारी पार्क की शेरनी जेनिफर ने शुक्रवार सुबह किडनी में संक्रमण के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इटावा लायन सफारी की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि सफारी पार्क की शेरनी जेनिफर ने शुक्रवार सुबह किडनी में संक्रमण के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि जेनिफर का जन्म 21 मई 2012 को प्राणी उद्यान जूनागढ़ में हुआ था, जिसे 23 सितंबर 2019 को इटावा लायन सफारी पार्क में लाया गया था।

भंडारी ने बताया कि जेनिफर ने वयस्क होने पर इटावा लायन सफारी में 15 अप्रैल 2020 को एक शावक को जन्म दिया जिसका नाम सफारी प्रशासन द्वारा केशरी रखा गया। जेनिफर के दूसरे शावक का जन्म 10 अगस्त 22 को हुआ, जिसका नाम विश्वा रखा गया जो वर्तमान में सफारी पार्क में है।

निदेशक ने बताया कि जेनिफर छह मई 2021 को कोविड-19 से संक्रमित हुई थी, जिसका उपचार लगभग तीन माह चलने पर वह ठीक हो गई थी किंतु उसकी किडनी में संक्रमण बना रहा।

उन्होंने बताया कि जेनिफर का उपचार सफारी प्रशासन और विशेषज्ञों की देखरेख में चलता रहा और इसी दौरान अक्टूबर 23 में वह पुनः बीमार पड़ गई।

उन्होंने बताया कि उसने बीमारी के चलते खाना छोड़ दिया तो सफारी के डाक्टरों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के इलाज से वह ठीक हो गई लेकिन एक बार फिर वह 28 अक्टूबर 23 को मार हो गई जिसका विशेषज्ञ डाक्टरों और सफारी पार्क के डॉक्टर एवं पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान आज सुबह साढ़े आठ बजे बजे शेरनी ने दम तोड़ दिया।

भंडारी ने बताया कि जेनिफर के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई, बरेली भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका