जरुरी जानकारी | फसल वर्ष 2020-21 के खरीफ मौसम में 10.23 करोड़ टन चावल उत्पादन का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में मौजूदा फसल वर्ष 2020-21 की खरीफ फसल में 10.23 करोड़ टन चावल उत्पादन का अनुमान है। सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

नयी दिल्ली, 22 सितंबर देश में मौजूदा फसल वर्ष 2020-21 की खरीफ फसल में 10.23 करोड़ टन चावल उत्पादन का अनुमान है। सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

कृषि मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मानसून अच्छा रहने से धान की पैदावार अच्छी रहने की उम्मीद है। इससे पिछले वर्ष 2019-20 की खरीफ फसल के दौरान 10.19 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को 2020- 21 की प्रमुख खरीफ फसलों का पहला अग्रिम उत्पादन का अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक चालू खरीफ सत्र में कुल खाद्यान्न पैदावार 14.45 करोड़ टन रहने का अनुमान है। जबकि पिछले साल इसी मौसम में 14.33 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ था।

हालांकि, इस दौरान मोटे अनाजों का उत्पादन पिछले साल के 3.37 करोड़ टन के मुकाबले 3.28 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दलहन उत्पादन पिछले फसल वर्ष में खरीफ के दौरान हुये 77.20 लाख टन के मुकाबले इस साल खरीफ में बढ़कर 93.10 लाख टन रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Application Status: क्या आपने आरआरबी एनटीपीसी 2020 एप्लीकेशन स्टेटस किया चेक? रिजेक्ट होने वालों को भेजा गया SMS और E-mail.

तिलहन उत्पादन खरीफ सत्र में 2.57 करोड़ टन रहने का अनुमान है। पिछले साल यह 2.23 करोड़ टन रहा था। वहीं गन्ने का उत्पादन बढ़कर 39.98 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\