खेल की खबरें | व्यावसायिक महत्व के मामले में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला एशेज के बराबर: ईसीबी सीईओ गोल्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड का मानना ​​है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला व्यावसायिक रूप से एशेज जितनी ही महत्वपूर्ण है।

लंदन, 17 जून इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड का मानना ​​है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला व्यावसायिक रूप से एशेज जितनी ही महत्वपूर्ण है।

गोल्ड को उम्मीद है कि 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह श्रृंखला इंग्लैंड के प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करेगी।

पिछले साल देश के खेल प्रशंसक पेरिस ओलंपिक और यूरोप के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो से जुड़े हुए थे। श्रीलंका पर इंग्लैंड की श्रृंखला जीत के बाद लॉर्ड्स में खाली सीटें क्रिकेट के लिहाज से अच्छी तस्वीर पेश नहीं कर रही थीं।

हालांकि गोल्ड को उम्मीद है कि भारतीय टीम के व्यापक प्रशंसक होने की वजह से गर्मियों में यह श्रृंखला शानदार रहेगी।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने गोल्ड के हवाले से कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह कितना बड़ा है। यह गर्मियों का महत्वपूर्ण सत्र है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली गर्मियों में हर जगह तरह-तरह की चीजें हो रही थीं, है ना? मुझे लगता है कि यह पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक है। यह एक लंबी कहानी होगी जिसमें कई मोड़ आएंगे। यह कुछ ऐसा है जिसमें लोग दिलचस्पी ले सकते हैं। छह सप्ताह की अवधि में सभी तरह की चीजें देखने को मिलेंगी।’’

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े नाम पिछले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन खेल में भारत का मैदान के बाहर का दबदबा उनके खिलाफ किसी भी सीरीज को एशेज के बराबर बनाता है।

गोल्ड ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से व्यावसायिक महत्व के मामले में।’’

यह श्रृंखला 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए नए चक्र की शुरुआत करेगी।

भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है और पिछली बार जब उन्होंने 2021-22 में दौरा किया था तब श्रृंखला 2-2 से बराबर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\