जरुरी जानकारी | महामारी से दुनियाभर में जोर पकड़ती साइकिलों की बिक्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में वालमार्ट और टारगेट जैसे बड़े विक्रेताओं के पास साइकिलों का स्टॉक समाप्त हो चुका है। छोटी दुकानों में भी इसकी अच्छी बिक्री हो रही है। इन दुकानों में सस्ती ‘‘पारिवारिक’’ बाइक बिक रही हैं।

अमेरिका में वालमार्ट और टारगेट जैसे बड़े विक्रेताओं के पास साइकिलों का स्टॉक समाप्त हो चुका है। छोटी दुकानों में भी इसकी अच्छी बिक्री हो रही है। इन दुकानों में सस्ती ‘‘पारिवारिक’’ बाइक बिक रही हैं।

अमेरिका में पिछले दो माह के दौरान साइकिलों की बिक्री में 1970 के तेल संकट के बाद से सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। जे. टावनली का यह कहना है। वह मानव जनित समाधान के तहत साइकिल उद्योग का विश्लेषण करते हैं।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

टावनली ने कहा, ‘‘लोग काफी घबराहट में हैं और वह टायलेट पेपर की तरह अब साइकिल खरीद रहे हैं। जिस प्रकार महामारी की शुरुआत में लोग टायलेट पेपर और हैंड सेनिटाइजर खरीदने के लिये स्टोरों में उमड़ पड़े थे उसी प्रकार अब साइकिल की खरीदारी हो रही है।’’

यह नजारा पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। जिन शहरों की सड़कों पर कारों का जमावड़ा रहता था। उन शहरों में अब साइकिलों के लिये अलग लेन बनाई जा रही है। सड़कों पर साइकिल बढ़ने से उनके लिये अलग व्यवस्था की जा रही है जबकि सार्वजनिक परिवहन में कटौती की गई है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

लंदन के स्थानीय निकाय ने शहर के कुछ अंदरूनी इलाकों में कार आने जाने पर रोक लगाने की योजना बनाई है। वहीं फिलिपींस की राजधानी में साइकिल की बिक्री करने वाले दुकानदारों का कहना है कि क्रिसमस त्यौहार के मुकाबले मांग अच्छी है।

इटली में साइकिल बिक्री के लिये सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद के प्रोत्साहन पैकेज में साइकिल के 60 प्रतिशत मूलय पर 500- यूरो तक की बोनस छूट दी जा रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी