EPFO Higher Pension Update: अधिक पेंशन के लिए अब 26 जून तक कर सकेंगे आवेदन, ईपीएफओ ने समय सीमा बढ़ाई
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ऊंची पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून कर दिया है. ईपीएफओ ने मंगलवार शाम को जारी एक बयान में कहा कि तीन मई को खत्म होने वाली समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया गया है
EPFO Higher Pension Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ऊंची पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून कर दिया है. ईपीएफओ ने मंगलवार शाम को जारी एक बयान में कहा कि तीन मई को खत्म होने वाली समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया गया है। इस तरह पात्र कर्मचारी अब 26 जून तक अधिक पेंशन पाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.
ईपीएफओ ने उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के पेंशन संबंधी एक महत्वपूर्ण निर्णय पर अमल करते हुए मौजूदा अंशधारकों एवं सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को भी तीन मई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था. इस अहम फैसले में न्यायालय ने कहा था कि ईपीएफओ को अपने मौजूदा एवं पूर्व अंशदाताओं को अधिक पेंशन का विकल्प चुनने का अवसर देना चाहिए। इसके लिए कुछ शर्तें एवं व्यवस्थाएं भी रखी गई थीं. यह भी पढ़े: EPFO Higher Pension Update: ईपीएफओ ने हायर पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाई, अब 26 जून तक कर सकेंगे अप्लाई
हालांकि कर्मचारी संगठनों के कई प्रतिनिधियों ने ईपीएफओ से समयसीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए अधिक पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून करने का निर्णय किया गया है.
ईपीएफओ ने कहा कि कर्मचारियों, नियोक्ताओं एवं उनके संगठनों से आई मांगों पर विधिवत विचार करने के बाद समयसीमा बढ़ाई गई है. इससे पेंशनधारकों एवं मौजूदा अंशधारकों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

