एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने वालों का ब्योरा अपलोड करने की समयसीमा बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं के लिए अधिक पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का वेतन विवरण अपने डेटाबेस में अपलोड करने की समय सीमा 31 मई तक बढ़ा दी है।

जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने वालों का ब्योरा अपलोड करने की समयसीमा बढ़ाई

नयी दिल्ली, तीन जनवरी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियोक्ताओं के लिए अधिक पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का वेतन विवरण अपने डेटाबेस में अपलोड करने की समय सीमा 31 मई तक बढ़ा दी है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी मंडल के चेयरमैन ने नियोक्ताओं के लिए संबंधित ब्योरा अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।

इससे पहले उच्च अंशदान पर ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों का वेतन विवरण अपलोड करने के लिए नियोक्ताओं को 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सभी ग्राहकों को उच्च अंशदान पर अधिक पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प चुनने के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा प्रदान की थी।

उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के आदेश के तहत ईपीएफओ ने पात्र पेंशनभोगियों/ ईपीएफओ सदस्यों को उच्च पेंशन विकल्प की पेशकश की थी। ऑनलाइन आवेदन सुविधा 26 फरवरी, 2023 को शुरू की गई थी जिसे दो बार विस्तार देते हुए 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

इस दौरान पेंशनभोगियों एवं मौजूदा कर्मचारियों से अधिक पेंशन का विकल्प चुनने संबंधी 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

इसके बादे नियोक्ताओं को अपने इच्छुक कर्मचारियों का वेतन विवरण अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। बाद में उसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).