देश की खबरें | अपने खेल का पूरा मजा ले रहा हूं और संन्यास का कोई इरादा नहीं : छेत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अगले तीन चार साल और खेलने के संकेत देते हुए कहा कि वह अपने खेल का पूरा मजा ले रहे हैं और अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है ।
नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अगले तीन चार साल और खेलने के संकेत देते हुए कहा कि वह अपने खेल का पूरा मजा ले रहे हैं और अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है ।
पैतीस बरस के छेत्री के नाम सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों और गोलों का राष्ट्रीय रिकार्ड है ।
उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के फेसबुक पेज पर लाइव चैट में कहा ,‘‘ मैं नहीं बता सकता कि कब तक खेलूंगा लेकिन अपने खेल का पूरा मजा ले रहा हूं और अभी कहीं नहीं जा रहा ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने अपनी पत्नी से कहा कि मैं काफी फिट महसूस कर रहा हूं । मैं उदांता और आशिक कुरूनियां (भारत और बेंगलुरू एफसी के साथी) को फर्राटा के लिये चुनौती देने वाला हूं । ’’
छेत्री शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 15 साल पूरे कर लेंगे । उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में एक दोस्ताना मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था ।
वह अब तक 115 मैच खेलकर 72 गोल कर चुके हैं । सक्रिय फुटबॉलरों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद उनके सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं और वह लियोनेल मेस्सी से भी आगे हैं ।
छेत्री ने कहा ,‘‘ देश के लिये 15 साल खेलना खुशकिस्मती है । शायद तीन चार साल और खेल सकूं तो करीब 20 साल हो जायेंगे । किसने सोचा था कि 20 साल तक खेल सकूंगा । यह सपने जैसा है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

