देश की खबरें | गुरु नानक देव से प्रेरित छंदों की किताब ‘मंज़िल-ए-नूर’ की अंग्रेजी में अनुदित पुस्तक का विमोचन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के “शांति, एकता, सेवा और सह-अस्तित्व के शाश्वत और दिव्य संदेश” से प्रेरित 96 छंदों वाली उर्दू किताब ‘मंज़िल-ए-नूर’ की अंग्रेजी में अनुदित पुस्तक का लोकार्पण किया गया है।

नयी दिल्ली, एक मार्च सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के “शांति, एकता, सेवा और सह-अस्तित्व के शाश्वत और दिव्य संदेश” से प्रेरित 96 छंदों वाली उर्दू किताब ‘मंज़िल-ए-नूर’ की अंग्रेजी में अनुदित पुस्तक का लोकार्पण किया गया है।

सिख धर्म के आध्यात्मिक नेता दर्शन सिंह ने 1969 में यह किताब उर्दू में लिखी थी और अंतरराष्ट्रीय गैर लाभकारी संगठन ‘सावन कृपाल रुहानी मिशन’ के प्रमुख राजिंदर सिंह ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया है। अंग्रेजी में पुस्तक का शीर्षक ‘अबोड ऑफ लाइट’ है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह पुस्तक गुरु नानक देव के संदेश को लोगों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचाती है।

उन्होंने कहा, “ संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने इस किताब का अनुवाद कर बेहतरीन काम किया है और बड़ी संख्या में लोगों तक गुरु नानक देव जी महाराज का संदेश पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। कवि-संत दर्शन सिंह जी महाराज की दूरदर्शिता, ज्ञान और विनम्रता को संत राजिंदर सिंह जी महाराज द्वारा प्रतिष्ठित किया गया है।”

उर्दू में लिखे छंदों को देवनागरी और रोमन लिपियों में लिप्यंतरण कर अंग्रेजी में अनूदित किया गया है।

सिंह ने कहा कि उन्हें ‘अबोड ऑफ लाइट’ का विमोचन करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है क्योंकि यह गुरु नानक देव जी महाराज के संदेश को साझा करती है।

नोमान पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका