एजेंसी न्यूज

IND vs ENG: इंग्लैंड की हार पे भड़के बॉयकॉट, मेजबान टीम की रणनीति को कहा बेवकूफी, भारत के बने प्रशंसक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘इस टेस्ट मैच ने दो बातें साबित की हैं. सबसे पहले, अगर आप बेवकूफ है तो आप टेस्ट मैच जीतने के लायक नहीं हैं. हम जो रूट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जितना प्यार करते हैं, उन्होंने अपनी रणनीति से उतना ही निराशा किया.’’

IND vs ENG: इंग्लैंड की हार पे भड़के बॉयकॉट, मेजबान टीम की रणनीति को कहा बेवकूफी, भारत के बने प्रशंसक
इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: BCCI)

लंदन: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट (Geoffrey Boycott) का मानना है कि भारत (India) के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड (England) अपनी रणनीति में ‘बेवकूफ’ दिखी और उसने भावनाओं को अपने ऊपर हावी होने दिया. लॉर्ड्स टेस्ट मैच (Lord's Test Match) के पांचवें दिन की शुरुआत मजबूत स्थिति में करने के बाद भारत के शानदार खेल के कारण इंग्लैंड को 151 रन से हार का सामना करना पड़ा. ENG vs IND 2nd Test Day 5: टीम इंडिया की लॉर्ड्स में ऐतिहसिक जीत, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

मैच के दौरान दोनों टीमें के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी हुई और भारत ने अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाकर इन परिस्थितियों का फायदा उठाया जबकि इंग्लैंड की टीम ऐसा करने में नाकाम रही.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘इस टेस्ट मैच ने दो बातें साबित की हैं. सबसे पहले, अगर आप बेवकूफ है तो आप टेस्ट मैच जीतने के लायक नहीं हैं. हम जो रूट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जितना प्यार करते हैं, उन्होंने अपनी रणनीति से उतना ही निराशा किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा, इंग्लैंड अपने सभी रनों के लिए सिर्फ जो (रूट) पर निर्भर नहीं रह सकता है.  स्थिति अब मजाक से परे होते जा रही है और शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बहुत जल्द सुधार करना होगा.’’

भारतीय पारी के दौरान जब जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी बल्लेबाजी कर रहे थे तो इंग्लैंड ने क्षेत्ररक्षण फैला दिया. इन दोनों तेज गेंदबाजों ने बल्ले से कमाल करते हुए 89 रन की अटूट साझेदारी की जिससे इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के 272 रन का लक्ष्य मिला.

भारत ने जब पारी घोषित की तब इंग्लैंड को लगभग 60 ओवर के लिए बल्लेबाजी करना था. मोहम्मद सिराज , बुमराह, इशांत शर्मा और शमी की धारदार गेंदबाजी के सामने उसकी टीम 120 रन पर आउट हो गयी.

बॉयकॉट ने कहा, ‘‘जो (रूट) अपनी क्षेत्ररक्षण सजावट और कप्तानी के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह को क्रीज पर देख कर वह ऐसी प्रतिक्रिया देने लगे जैसे सांड लाल कपड़े को देखकर करता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने मार्क वुड को प्रोत्साहित किया कि वह बुमराह पर तेज शार्ट पिच गेंदों से प्रहार करे. जाहिर सी बात है कि इंग्लैंड के कप्तान और उनके कुछ खिलाड़ी बुमराह के द्वारा पहली पारी में जेम्स एंडरसन के खिलाफ की गयी ऐसी गेंदबाजी का बदला लेना चाहते थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय गहमागहमी वाले शब्दों का आदान-प्रदान भी  हुआ क्योंकि इंग्लैंड बुमराह और शमी को आउट करने के बजाय गेंद को उनके शरीर पर मारने के लिए अधिक प्रयासरत था.’’

बॉयकॉट ने भारत को इस यादगार जीत हासिल करने का श्रेय भी दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘खेल शुरू होते समय इंग्लैंड की टीम जीत की दावेदार थी. मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि इंग्लैंड का प्रदर्शन इतना बुरा रहा लेकिन भारत को बधाई. आप बिल्कुल शानदार थे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).