पीटरसन के शानदार आईपीएल करार से जलते थे इंग्लैंड के क्रिकेटर : वॉन
अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2009 में 9 . 8 करोड़ रूपये में खरीदा था ।
लंदन, 23 अप्रैल पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दावा किया है कि इंग्लैंड के अधिकांश खिलाड़ी अपने पूर्व साथी केविन पीटरसन से जलते थे क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें ‘शानदार करार’ मिला था ।
अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 2009 में 9 . 8 करोड़ रूपये में खरीदा था ।
वॉन ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ से कहा ,‘‘ लोग बहुत जलते थे । खिलाड़ी अब इसका खंडन करेंगे लेकिन उस समय ऐसा था ।’’
पीटरसन का तत्कालीन कप्तान एंड्रयू स्ट्रास से मतभेद भी हुआ था क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं दे रहा था ।
वॉन ने कहा कि मतभेदों की शुरूआत आईपीएल को लेकर ही हुई थी । उन्होंने कहा कि पीटरसन का मानना था कि आईपीएल खेलकर बेहतरीन वनडे टीम बनाई जा सकती है ।
उन्होंने कहा ,‘‘वह कहता था कि वह इसलिये खेलना चाहता है क्योंकि इससे दुनिया के शीर्ष वनडे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा और अपना खेल बेहतर होगा ।’’
उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों का हालांकि मानना था कि वह पैसे के लिये खेलना चाहता है ।
उन्होंने कहा ,‘‘उनका कहना था कि वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है । उसे बड़ा अनुबंध मिला था जबकि बाकियों को नहीं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

