खेल की खबरें | इंग्लैंड के पांच विकेट पर 159 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओली पोप 62 रन बनाकर आउट हो गए । अभी भी इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से 167 रन पीछे है ।
ओली पोप 62 रन बनाकर आउट हो गए । अभी भी इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से 167 रन पीछे है ।
बटलर ने कल के स्कोर 15 रन से आगे खेलते एक रन बनाने में 26 गेंदें खेली । वह पहले घंटे में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के सामने तीन रन ही बना सके । लंच के समय वह 38 और क्रिस वोक्स 15 रन बनाकर खेल रहे थे ।
दूसरे दिन इंग्लैंड ने चार विकेट 92 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद पोप ने पारी को संभाला । वह कल 46 रन पर नाबाद थे । अपना पांचवां अर्धशतक पूरा करने के बाद वह विकेट गंवा बैठे ।
पहले घंटे में बल्ले से सिर्फ नौ रन बने जबकि 10 रन एक्स्ट्रा थे । पहले घंटे में शाहीन अफरीदी की गेंद पर पोप बोल्ड होने से बाल बाल बचे जबकि बटलर का कैच दूसरी स्लिप से थोड़ा आगे रह गया ।
यह भी पढ़े | शोएब अख्तर ने कहा- घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे.
नसीम शाह ने पोप को काफी परेशान किया जबकि मोहम्मद अब्बास तीन बार बटलर का विकेट लेने के करीब पहुंचे ।
ड्रिंक्स ब्रेक के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया । पांचवें विकेंट की साझेदारी में दोनों ने 65 रन जोड़े । नसीम ने इस साझेदारी को तोड़कर पोप को गली में कैच आउट कराया ।
वोक्स को आते ही कई बाउंसर का सामना करना पड़ा लेकिन वह विचलित नहीं हुए । उन्होंने शाहीन को दो चौके भी जड़े । बारिश के कारण कुछ देर खेल रूका रहा ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

