एजेंसी न्यूज

England Beat Sri Lanka: जो रूट और गस एटकिंसन के शानदार खेल से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों से हराया, 2-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

शोएब बशीर ने दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी को मैथ्यूज को आउट कर तोड़ा. मैथ्यूज कवर क्षेत्र में वोक्स को आसान कैच देकर पवेलियन लौटे. पहली पारी में शतक लगाने वाले गस एटकिंसन ने इसके बाद चांदीमल और कामिंदु मेंडिस (चार) को चलता कर इंग्लैंड की जीत लगभग पक्की कर दी.

England Beat Sri Lanka: जो रूट और गस एटकिंसन के शानदार खेल से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों से हराया, 2-0 से सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
इंग्लैंड (Photo Credit: Twitter)

England National Cricket Team Beat Sri Lanka National Cricket Team 2nd Test: जीत के लिए रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मैच के चौथे दिन चाय के विश्राम के तुरंत बाद अपनी दूसरी पारी में 292 रन पर सिमट गयी. मैच की पहली पारी में शतक लगाने वाले एटकिंसन ने दूसरी पारी में 62 रन देकर पांच विकेट चटकाये. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम की बड़ी जीत की नींव रखी. England Beat Sri Lanka, 2nd Test Day 4 Scorecard: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें स्कोरकार्ड

जीत के लिए विश्व-रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 53 रन पर करने के बाद रात्रि प्रहरी प्रभात जयसूर्या (चार) का विकेट जल्दी ही गंवा दिया. वह क्रिस वोक्स की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपके गये. करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज (36) ने इसके बाद 55 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा.

करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद ओली स्टोन की उछाल लेती गेंद को संभालने में विफल रहे और गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों में चली गयी. लंच के विश्राम के बाद मैथ्यूज संभल कर बल्लेबाजी की जबकि दिनेश चांदीमल (58) ने आक्रामक रूख अपनाया.

शोएब बशीर ने दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी को मैथ्यूज को आउट कर तोड़ा. मैथ्यूज कवर क्षेत्र में वोक्स को आसान कैच देकर पवेलियन लौटे. पहली पारी में शतक लगाने वाले गस एटकिंसन ने इसके बाद चांदीमल और कामिंदु मेंडिस (चार) को चलता कर इंग्लैंड की जीत लगभग पक्की कर दी.

उन्होंने चाय के विश्राम के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा की 50 रन की पारी को खत्म करने के साथ मिलन रत्नायके (43) के साथ आठवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी को तोड़ा. एटकिंसन ने इसके बाद रत्नायके को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल की. इंग्लैंड के लिए वोक्स और स्टोन ने दो-दो विकेट लिये. इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में श्रृंखला का पहला मैच पांच विकेट से जीता था. श्रृंखला का तीसरा मैच शुक्रवार से द ओवल मैदान पर खेला जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).