खेल की खबरें | इंग्लैंड को वनडे में स्टोक्स की कमी खलेगी : बटलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान जोस बटलर ने बेन स्टोक्स को पीढ़ियों में पैदा होने वाला एक खिलाड़ी करार दिया जबकि उनके पूर्ववर्ती इयोन मोर्गन ने इस ऑलराउंडर को सच्चा नेतृत्वकर्ता बताया।

चेस्टर ली स्ट्रीट, 20 जुलाई इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान जोस बटलर ने बेन स्टोक्स को पीढ़ियों में पैदा होने वाला एक खिलाड़ी करार दिया जबकि उनके पूर्ववर्ती इयोन मोर्गन ने इस ऑलराउंडर को सच्चा नेतृत्वकर्ता बताया।

इंग्लैंड की 2019 की विश्व कप जीत के नायक स्टोक्स ने वनडे से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है जिससे क्रिकेट जगत सकते में है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम में अपने घरेलू मैदान पर अपना आखिरी वनडे खेला जिसमें वह केवल पांच रन बना पाये। इंग्लैंड इस मैच में 62 रन से हार गया था।

बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘‘बेन की तरह खेलने वाले खिलाड़ी पीढ़ियों में एक पैदा होता है। इसलिए हमारे (वनडे टीम) लिये उनके बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चुनौती होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उनकी कमी खलेगी और इंग्लैंड के प्रशंसक के तौर पर यह कड़वा घूंट पीने जैसा है। यह वास्तव में दुखद है कि इस प्रारूप में हमें बेन की सेवाएं नहीं मिलेंगी लेकिन वनडे क्रिकेट के नुकसान का इंग्लैंड को निश्चित तौर पर टेस्ट क्रिकेट में फायदा मिलेगा।’’

स्टोक्स टी20 में खेलते रहेंगे और टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे।

पूर्व कप्तान मोर्गन भी स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने से दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह सच्चा नेतृत्वकर्ता है जो विश्वास दिलाता है कि कुछ भी संभव है। उनके साथ इतने वर्षों तक खेलना बहुत बड़ी खुशी है और उनका 31 साल की उम्र में संन्यास लेना दुखद। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\