एजेंसी न्यूज

IND vs ENG Test Series 2024: भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम Chef के साथ आएगी, जानें कौन हैं वो स्पेशल शेफ

‘द टेलीग्राफ’ ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘सात सप्ताह की यात्रा के दौरान खिलाड़ियों को बीमार पड़ने से बचाने के लिए इंग्लैंड इस महीने के अंत में अपने बावर्ची को भारत दौरे पर ले जाएगा. यह बावर्ची 25 जनवरी को हैदराबाद में शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेगा. इसका मकसद खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान रखना है.’

IND vs ENG Test Series 2024: भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम Chef के साथ आएगी, जानें कौन हैं वो स्पेशल शेफ
इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

लंदन: इंग्लैंड की टीम ने मैदान के बाहर की अपनी योजनाओं को मजबूत करते हुए भारत के आगामी दौरे पर प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के बावर्ची (शेफ) के साथ यात्रा करने का फैसला किया है, ताकि मसालेदार चीजें पसंद करने वाले खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित किया जा सके. Ravindra Jadeja: साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद रवींद्र जडेजा ने चलाई बग्गी, सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल हुई वीडियो- VIDEO

इंग्लैंड इस महीने से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा, जिसमें विश्व क्रिकेट के दो दिग्गजों के बीच एक जोरदार मुकाबले की उम्मीद है. शेफ उमर मेजियान ने इससे पहले दिसंबर 2022 में टीम के साथ पाकिस्तान की यात्रा की थी जब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड ने घरेलू टीम का सूपड़ा साफ किया था.

‘द टेलीग्राफ’ ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘सात सप्ताह की यात्रा के दौरान खिलाड़ियों को बीमार पड़ने से बचाने के लिए इंग्लैंड इस महीने के अंत में अपने बावर्ची को भारत दौरे पर ले जाएगा. यह बावर्ची 25 जनवरी को हैदराबाद में शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेगा. इसका मकसद खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान रखना है.’

इंग्लैंड श्रृंखला की शुरुआत हैदराबाद में करेगा, उसके बाद विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में मैच होंगे. इंग्लैंड ने भारत में आखिरी बार 2012 में टेस्ट श्रृंखला जीती थी. टीम ने 2021 में अपने पिछले दौरे में चेन्नई में पहले टेस्ट में जीत के साथ शुरुआत की लेकिन अगले तीन टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).