एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड टीम ने दूसरा कोरोना टेस्ट पास किया, स्टोक्स, आर्चर, बर्न्स ने अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरफनमौला बेन स्टोक्स , तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और रिजर्व सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने छह सप्ताह के कड़े पृथकवास के बाद शनिवार को चेपॉक पर पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया जबकि इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दूसरे कोरोना टेस्ट में भी नेगेटिव पाये गए ।

खेल की खबरें | इंग्लैंड टीम ने दूसरा कोरोना टेस्ट पास किया, स्टोक्स, आर्चर, बर्न्स ने अभ्यास किया

चेन्नई, 30 जनवरी हरफनमौला बेन स्टोक्स , तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और रिजर्व सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने छह सप्ताह के कड़े पृथकवास के बाद शनिवार को चेपॉक पर पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया जबकि इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दूसरे कोरोना टेस्ट में भी नेगेटिव पाये गए ।

ये तीनों श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे । स्टोक्स और आर्चर को कार्यभार संतुलन के लिये आराम दिया गया थाा जबकि बर्न्स अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण दौरे से बाहर थे ।

तीनों अपने साथियों से पहले भारत पहुंच गए थे और तीन आरटी . पीसीआर टेस्ट में खरे उतरने के बाद नेट पर अभ्यास किया ।

इंग्लैंड के मीडिया मैनेजर डैनी रूबेन ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के पहले समूह आर्चर, बर्न्स, स्टोक्स ने आज अभ्यास किया । ये अगले तीन दिन रोज दो घंटे अभ्यास करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड टीम का दूसरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव रहा है ।’’

इंग्लैंड टीम दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेगी । पहला टेस्ट पांच फरवरी से खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).