खेल की खबरें | वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड ने 136 रन की बढ़त बनायी, ड्रॉ की ओर बढ़ा मैच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टंप्स के समय जैक क्राउली 21 और एलेक्स लीज 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे

स्टंप्स के समय जैक क्राउली 21 और एलेक्स लीज 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे

श्रृंखला के पहले मैच की तरह यह मुकाबला भी ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। एंटीगा में खेले गये पिछले मैच में इंग्लैंड ने आखिरी दिन 153 रन की बढ़त से खेलना शुरू किया था और वेस्टइंडीज को जीत के 71 ओवर में 286 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन घरेलू टीम ने लक्ष्य का पीछा करने के जगह मैच ड्रॉ करना बेहतर समझा था।

वेस्टइंडीज ने शनिवार को चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 288 रन से की और पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (160) और रात्रिप्रहरी अल्जारी जोसेफ (19) ने डेढ़ घंटे तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा। जोसेफ को बेन स्टोक्स (65 रन पर दो विकेट) ने आउट कर पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी को तोड़ा।

दूसरे सत्र की दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर (12) को साकिब मोहम्मद (58 रन पर दो विकेट) ने आउट कर टेस्ट करियर का अपना पहला विकेट लिया।

कप्तान ब्रेथवेट ने दिन की शुरुआत 109 रन से की थी और उनकी 12 घंटे की मैराथन पारी को जैक लीच ने बोल्ड कर खत्म किया। ब्रेथवेट ने अपने घरेलू मैदान पर 489 गेंद की पारी में 17 चौके जड़े।

वेस्टइंडीज की टीम इस समय इंग्लैंड की पहली पारी सात विकेट पर 509 (पारी घोषित) से 122 रन दूर थी लेकिन अगले बल्लेबाज केमार रोच सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गये।

विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा ने इसके बाद 112 रन में 33 रन बनाने के साथ पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जो लीच का तीसरा शिकार बने। लीच ने इस पारी में 69.5 ओवर की गेंदबाजी की और 118 रन खर्च कर तीन विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज