खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाड़ी कुरेन चौथे टेस्ट के लिये नहीं आ पायेंगे, सीमित ओवर की टीम के साथ ही आयेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरफनमौला सैम कुरेन कोविड-19 महामारी संबंधित यात्रा पांबदियों के कारण भारत के खिलाफ यहां चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम में चयन के लिये उपलब्ध नहीं हो पायेंगे। गुरूवार को इसकी घोषणा की गयी।

अहमदाबाद, 18 फरवरी हरफनमौला सैम कुरेन कोविड-19 महामारी संबंधित यात्रा पांबदियों के कारण भारत के खिलाफ यहां चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम में चयन के लिये उपलब्ध नहीं हो पायेंगे। गुरूवार को इसकी घोषणा की गयी।

कुरेन अब सीमित ओवरों की टीम के साथ ही भारत आयेंगे। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, ‘‘सैम कुरेन 26 फरवरी को सीमित ओवर की टीम के अन्य सदस्यों के साथ ही भारत आने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में आयेंगे और इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ेंगे। ’’

इसके अनुसार, ‘‘पहले की योजना के अनुसार सरे के इस आल राउंडर को चार मार्च से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिये अहमदाबाद में पहुंचना था। ’’

इसके मुताबिक, ‘‘हालांकि मौजूदा महामारी के बीच इस यात्रा के लिये सुरक्षित इंतजाम करना लाजिस्टिक्स चुनौती होगी। ’’

तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से यहां शुरू होगा जबकि चौथा और अंतिम मैच इसी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जायेगा।

इंग्लैड दौरे का सीमित ओवर चरण टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ यहां 12 मार्च से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)