विदेश की खबरें | इंग्लैंड के चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों में से एक ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन जारी रखने का आग्रह किया है क्योंकि कोविड-19 से प्रतिरक्षा संबंधित किसी भी टीके को असर करने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगता है।

लंदन, 24 जनवरी इंग्लैंड के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों में से एक ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन जारी रखने का आग्रह किया है क्योंकि कोविड-19 से प्रतिरक्षा संबंधित किसी भी टीके को असर करने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगता है।

इंग्लैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर जोनाथन वान-टैम ने यह भी चेतावनी दी है कि अभी तक यह साबित करने के लिए इस बात का कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं है कि ऐसे लोग जिन्हें टीका लगाया जा चुका हैं, वे दूसरों को इस घातक वायरस से संक्रमित नहीं सकते हैं।

वान-टैम ने कहा, ‘‘चाहे किसी का टीकाकरण हुआ हो या नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि हर कोई राष्ट्रीय पाबंदियों और जन स्वास्थ्य को लेकर दी गई सलाहों का पालन करें, क्योंकि टीकाकरण होने के बाद तीन सप्ताह में सुरक्षा मिलती है और हम अभी तक संक्रमण पर टीकों के प्रभाव को भी नहीं जानते हैं।’’

ब्रिटेन में इस सप्ताहांत कोरोना वायरस से प्रतिदिन होने वाली मृतक संख्या सबसे अधिक 1,348 रही थी जिससे देश में इस महामारी से मृतकों की कुल संख्या 97,329 पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि 32 टीकाकरण स्थल और बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) एक मिनट में 140 टीके लगा रहा है जिससे टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 58 लाख से अधिक हो गई है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान के जरिये हमने अपने एचएचएस और देखभाल कर्मचारियों तथा संवेदनशील लोगों को टीका लगाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी सुरक्षा के लिए सभी नियमों का पालन करना चाहिए। टीका कई बीमारियों को रोक सकता है, लेकिन हम नहीं जानते हैं कि यह आपकों अन्य लोगों में संक्रमण फैलाने से रोकता है या नहीं। टीका लगवाने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बनने में कुछ समय लगता है, इसलिए हम सभी को संक्रमण के मामले कम करने और एनएचएस की रक्षा करने के लिए घर पर रहना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\