एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड पर भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर यहां भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

खेल की खबरें | इंग्लैंड पर भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

अहमदाबाद, 19 मार्च इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर यहां भारत के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इयोन मोर्गन की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिये गये समय से एक ओवर धीमी रही जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एलीट पैनल के मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया है।

आईसीसी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन से संबंधित है जिसमें दिये गये निर्धारित समय से प्रत्येक धीमे ओवर के लिये टीम के खिलाड़ियों की फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

भारत ने गुरूवार की रात को यह मैच आठ रन से जीता था जिससे पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर हो गयी।

मोर्गन ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर के एन अनन्तापद्मनाभन, नितिन मेनन और तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने जुर्माना तय किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).