खेल की खबरें | इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड ने कहा, पाकिस्तान का दौरा करने में उन्हें कोई समस्या नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को संक्षिप्त टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करने में ‘कोई समस्या नहीं’ है अगर इसका आयोजन टीम के उपमहाद्वीपीय देश के 2022 के पूर्व निर्धारित दौरे से पहले किया जाता है तो।

लंदन, छह अगस्त इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को संक्षिप्त टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करने में ‘कोई समस्या नहीं’ है अगर इसका आयोजन टीम के उपमहाद्वीपीय देश के 2022 के पूर्व निर्धारित दौरे से पहले किया जाता है तो।

इंग्लैंड 2005-06 से सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर पाकिस्तान दौरे पर नहीं गया है लेकिन पिछले कुछ समय में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दो साल में देश का दौरा करने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा.

पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में बुधवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल के दौरान सिल्वरवुड ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मेरे लिए यह शानदार है कि इस मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा हो रही है। हम दोबारा वहां जाने पर गौर कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मुझे वहां जाने में कोई समस्या नहीं है।’’

यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.

सिल्वरवुड ने संकेत किए कि उनकी टीम उलट दौरा करने की राह पर है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज पाकिस्तान की सपाट पिचों पर खेलने के लिए बेताब हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी वहां नहीं गया इसलिए वहां आना और विकेटों को देखना अच्छा होगा। और मुझे पता है कि हमारे बल्लेबाज उनकी विकेटों पर खेलने के लिए बेताब हैं।’’

सिल्वरवुड के बयान से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने ईसीबी से आग्रह किया था कि 2022 दौरे से पहले पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने पर विचार करें।

दोनों टीमें अभी इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही हैं जिसकी शुरुआत बुधवार को मैनचेस्टर में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\