खेल की खबरें | इंग्लैंड ने श्रीलंका को 381 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चाय के सत्र को 15 मिनट देर से खत्म किया गया क्योंकि मेजबान टीम की अंतिम जोड़ी क्रीज पर मौजूद थी। दिलरूवान परेरा आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जब उन्होंने सैम कुरेन की गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर जैक लीच को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 रन की पारी खेली।

चाय के सत्र को 15 मिनट देर से खत्म किया गया क्योंकि मेजबान टीम की अंतिम जोड़ी क्रीज पर मौजूद थी। दिलरूवान परेरा आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जब उन्होंने सैम कुरेन की गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप स्क्वायर लेग पर जैक लीच को कैच दे बैठे। उन्होंने 67 रन की पारी खेली।

श्रीलंकाई पारी में एक दिलचस्प बात यह रही कि सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाये। गॉल पारंपरिक रूप से स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने सभी बल्लेबाजों को आउट किया।

जेम्स एंडरसन ने छह विकेट चटकाये जबकि मार्क वुड ने तीन और कुरेन ने अंतिम विकेट हासिल किया।

निरोशन डिकवेला अपना पहला शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन ध्यान भटकने से वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 92 रन की पारी खेलकर आउट हो गये। उन्होंने एंडरसन की गेंद को ऊपर की ओर उछाल दिया और मिड ऑफ पर लीच को शानदार कैच दे बैठे।

उन्होंने और परेरा ने सातवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी निभायी।

श्रीलंका ने सुबह के सत्र में एंजेलो मैथ्यूज और पदार्पण करने वाले रमेश मेंडिस के लगातार गेंदों पर विकेट गंवाये।

डिकवेला के विकेट से एंडरसन ने 30वीं बार पांच विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल की।

तीन गेंद के बाद वह एशिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे जब सुरंगा लकमल गेंद पर बल्ला छुआकर जाक क्राउले को कैच बैठे।

एंडरसन ने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने की उम्मीद में दोपहर के सत्र में छह ओवर का स्पैल ज्यादा फेंका लेकिन श्रीलंका ने आसानी से विकेट नहीं गंवाये।

इससे पहले श्रीलंका ने चार विकेट पर 229 रन से खेलना शुरू किया और जब परेरा 21 रन पर थे, तब इंग्लैंड ने पगबाधा की अपील का रिव्यू लिया जिसे ठुकरा दिया गया।

लसिथ एम्बुलडेनिया ने परेरा के साथ नौंवे विकेट के लिये 32 रन जोड़कर श्रीलंका को 400 रन के करीब पहुंचने में मदद की।

परेरा ने वुड की गेंद पर चौका जड़कर अपना सातवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। परेरा ने 170 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का जमाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\