ENG Beat Nam ICC T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने नामीबिया को 41 रन से हराया, हैरी ब्रुक ने खेली शानदार पारी
इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत जरूरी थी लेकिन लगातार बारिश होने के कारण एक समय उसकी उम्मीद धूमिल पड़ती नजर आ रही थी.
इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत जरूरी थी लेकिन लगातार बारिश होने के कारण एक समय उसकी उम्मीद धूमिल पड़ती नजर आ रही थी. आखिर में तीन घंटे की देरी के बाद मैच शुरू करने का फैसला किया गया और इसे 11 ओवर का कर दिया गया. बीच में बारिश आने के कारण मैच 10 ओवर का कर दिया गया. यह भी पढ़ें: AUS Beat SCO ICC T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया, ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस ने खेली ताबड़तोड़ पारी, सुपर 8 में पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाए. नामीबिया को डकवर्थ लुइस पद्धति से 126 रन बनाने का लक्ष्य मिला लेकिन उसकी टीम तीन विकेट पर 84 रन ही बना पाई.
इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा था इसलिए अंपायरों ने लंबा इंतजार किया. इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही. नामीबिया के 39 वर्षीय गेंदबाज डेविड विसे ने पहले ओवर में केवल एक रन दिया.
कप्तान जोस बटलर को तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने शून्य पर बोल्ड कर दिया और विसे ने दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (11) को आउट करके 13 गेंद के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन कर दिया.
जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रुक ने जवाबी हमला किया. बेयरस्टो ने 18 गेंदों पर 31 रन और ब्रूक ने 20 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। मोईन अली (16) और लियाम लिविंगस्टोन (13) ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अंतिम ओवर में 21 रन बटोरे.
नामीबिया अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाया. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन ने 29 गेंद पर 33 रन बनाए. दूसरे सलामी बल्लेबाज निकोलस डाविन को 16 गेंद पर 18 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट कर दिया गया. उनकी जगह विसे को उतारा गया जिन्होंने 12 गेंद पर 27 रन बनाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

