एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंग्लैंड के दूसरी पारी में दो विकेट पर 46 रन, कुल बढ़त 124 रन हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेन फोक्स के वायरल संक्रमण के कारण बाहर होने के बाद टेस्ट पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने 161 रन देकर छह विकेट चटकाए। पाकिस्तान की टीम हालांकि बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर पहली पारी में 579 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

खेल की खबरें | इंग्लैंड के दूसरी पारी में दो विकेट पर 46 रन, कुल बढ़त 124 रन हुई

बेन फोक्स के वायरल संक्रमण के कारण बाहर होने के बाद टेस्ट पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने 161 रन देकर छह विकेट चटकाए। पाकिस्तान की टीम हालांकि बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर पहली पारी में 579 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

इंग्लैंड ने लंच के पहले के सात ओवर में पहली पारी के शतकवीर बेन डकेट (00) और ओली पोप (15) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 46 रन बनाए जिससे उसकी कुल बढ़त 124 रन की हो गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में छह रन प्रति ओवर से अधिक की गति से रन बनाते हुए 657 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इंग्लैंड की पहली पारी में शतक जड़ने वाले चार बल्लेबाजों में से एक जैक क्राउली लंच के समय 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जो रूट चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

इससे पहले पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 499 रन से ही और उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने डेढ़ घंटे तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया।

निचले कम में आगा सलमान ने 67 गेंद में 53 रन की पारी खेली। उन्होंने जाहिद महमूद (17) के साथ 57 रन की साझेदारी की।

सलमान ने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच पर चौके के साथ 62 गेंद में अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। जैक्स ने उन्हें क्राउली के हाथों कैच कराके उनकी पारी का अंत किया।

चोटिल हारिस राउफ (12) और महमूद ने इसके बाद 22 रन जोड़े जिसके बाद जैक्स ने दोनों को आउट करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).