देश की खबरें | इंस्टाग्राम पर बाल पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक आनलाइन बाल पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो उत्तर प्रदेश में रहने वाला एक इंजीनियर कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर चला रहा था। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
नयी दिल्ली, 25 सितम्बर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक आनलाइन बाल पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो उत्तर प्रदेश में रहने वाला एक इंजीनियर कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर चला रहा था। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सोनभद्र के अनपरा निवासी नीरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसके पास बीटेक की डिग्री है। उन्होंने बताया कि यादव लॉकडाउन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में काम कर रहा था।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान बोले-बिहार चुनाव राज्य में बेहतरी की नई कहानी लिखेंगे.
अधिकारियों ने बताया कि यादव 2019 से ऑनलाइन रैकेट चला रहा था, इंस्टाग्राम पर विज्ञापन कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार यादव ने व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री व्यक्तियों के साथ साझा की।
उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर बाल यौन शोषण सामग्री और बाल पोर्नोग्राफी सामग्री के लिए ऑनलाइन भुगतान प्लेटफार्म के माध्यम से पैसे लेता था।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में कैसे होंगी चुनावी रैलियां और कितनी जुटेगी भीड़? आयोग ने दिया जवाब.
अधिकारियों ने बताया कि उससे विस्तार से पूछताछ की गई है तथा अन्य व्यक्ति भी जांच के दायरे में हैं।
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने यादव के सोनभद्र जिले में स्थित उसके आवास पर छापेमारी की है जहां से उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यादव के मोबाइल फोन को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है।
सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, ‘‘आरोपी आपत्तिजनक सामग्री की बिक्री के लिए इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दे रहा था, जिसमें बाल पोर्नोग्राफिक सामग्री भी शामिल थी। साथ ही यह भी आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग ईमेल आईडी का उपयोग करके क्लाउड स्टोरेज और फ़ाइल होस्टिंग सेवा पर अलग-अलग खाते खोले और बाल पोर्नोग्राफी सहित आपत्तिजनक सामग्री संग्रहीत की।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)