देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने विश्वभारती का दौरा किया, विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय एक टीम ने बृहस्पतिवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय का दौरा किया और परिसर में अगस्त में हुई हिंसा के पीछे संगठित धनशोधन होने के कोण की संभावना की जांच कर रहे अपने अधिकारियों से मुलाकात की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन सितम्बर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय एक टीम ने बृहस्पतिवार को विश्वभारती विश्वविद्यालय का दौरा किया और परिसर में अगस्त में हुई हिंसा के पीछे संगठित धनशोधन होने के कोण की संभावना की जांच कर रहे अपने अधिकारियों से मुलाकात की।

ईडी सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे डेढ़ घंटे तक बात की।

यह भी पढ़े | Develop Ayodhya As A solar City: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले अयोध्या को सोलर सिटी बनाने की जरूरत; रोशनी से जगमग होगी श्री राम की नगरी.

ईडी ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय का हमारा दौरा नियमित जांच का हिस्सा था। हमें कुछ दस्तावेजों की जरूरत थी। अगर जरूरत हुई तो हमारी टीम फिर से अधिकारियों से मिलेगी।’’

ईडी अधिकारियों ने हालांकि, न तो स्थानीय पुलिस थाने का दौरा किया और न ही बीरभूम पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का।

यह भी पढ़े | Monsoon session of Parliament: संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल के लिए मिलेगी 30 मिनट की अवधि.

केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ईडी ने पिछले महीने हिंसा के संबंध में प्रतिद्वंद्वी समूहों द्वारा दर्ज करायी गई एफआईआर की प्रतियां मांगी थी ताकि यह जांच की जा सके कि इसके पीछे संगठित धनशोधन वजह तो नहीं।

ईडी ने प्राथमिकी और अन्य शिकायतों की प्रतियों की मांग को लेकर बीरभूम के पुलिस अधीक्षक और विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजे थे।

17 अगस्त को पौष मेला मैदान में तब दिक्कत उत्पन्न हो गई थी जब विश्वविद्यालय में हजारों स्थानीय लोग एकत्रित हो गए थे। यह सब विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा फेंसिंग कार्य शुरू करने के बाद हुआ था। इस दौरान तोड़फोड़ हुई थी।

विश्वभारती ने हिंसा की सीबीआई जांच और परिसर में केंद्रीय बल तैनात करने की मांग की थी। विश्वभारती ने साथ ही इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और सत्ताधारी पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी