देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बयान दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता के पिता के के सिंह का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता के पिता के के सिंह का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि सिंह (74) से पूछताछ की गयी और केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को यहां उनका बयान दर्ज किया ।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: गणपति विर्जसन के लिए BMC ने shreeganeshvisarjan.com वेबसाइट लॉन्च की, ऐसे बुक करें ऑनलाइन स्लॉट.

पटना के रहने वाले सिंह ने पिछले महीने एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार तथा अन्य ने कथित रूप से उनके बेटे को आत्महत्या के लिये उकसाया था ।

राजपूत (34) बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून को फंदे से लटकते मिले थे ।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार में स्वास्थ राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना से संक्रमित.

अधिकारियों ने बताया कि सिंह से राजपूत की आय, निवेश, प्रोफेशनल असाइनमेंट और रिया चक्रवर्ती तथा अन्य के साथ संबंधों के बारे में पूछा गया ।

पिछले हफ्ते एजेंसी ने राजपूत की बड़ी बहन मीतू से अपने मुंबई कार्यालय में पूछताछ की थी। राजपूत की चार बहने हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, राजपूत के बिजनेस प्रबंधकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, घरेलू सहायकों, उनके मित्रों और उनके घर में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी से अब तक पूछताछ कर चुका है और धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत उनके बयान भी दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राजपूत के कुछ मित्रों को जांच एजेंसी ने अगले हफ्ते पूछताछ के लिये सम्मन भेजा है । दिवंगत अभिनेता के ये मित्र उनके बिजनेस सहयोगी भी हैं ।

राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया है । रिया के अधिवक्ता ने कहा था कि वह (रिया) कानून को मानने वाली नागरिक हैं और जांच में प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करने के लिये तैयार हैं ।

उल्लेखनीय है कि सिंह ने 25 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती, उनके माता पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती एवं संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, राजपूत के प्रबंधक सैमुएल मिरांडा और श्रुति मोदी तथा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उनके बेटे के साथ धोखाधड़ी की है और उसे आत्महत्या करने के लिये उकसाया है ।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने इसी मामले को दोबारा दर्ज किया है और इन्हीं लोगों को नामजद किया है । सिंह ने वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाया है ।

अपनी शिकायत में सिंह ने आरोप लगाया है कि राजपूत के बैंक खाते से पिछले एक साल में 15 करोड़ रुपये ऐसे लोगों के खाते में गये हैं जिनको दिवंगत अभिनेता न तो जानते थे और न ही उनसे कोई संपर्क था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\