देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में संजय भंडारी की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'प्रवर्तन निदेशालय' (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने कथित बिचौलिये और हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ 'धन शोधन' मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में स्थित साढ़े चार करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल 'प्रवर्तन निदेशालय' (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने कथित बिचौलिये और हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ 'धन शोधन' मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में स्थित साढ़े चार करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।

ईडी ने बताया कि 'धनशोधन रोकथाम अधिनियम' (पीएमएलए) के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामला 2009 में भारतीय वायु सेना के लिए 75 पिलाटस बेसिक ट्रेनर' विमानों की खरीद के कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि संपत्ति 'शरण स्वधा एलएलपी' की है, जो बिमल सरीन और उनकी पत्नी के स्वामित्व वाली इकाई है। सरीन को भंडारी का 'साझीदार' बताया जाता है। वर्तमान में भंडारी ब्रिटेन में है।

ब्रिटेन के गृहमंत्री ने इस साल जनवरी में भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश दिए थे ताकि वह धनशोधन और कर चोरी के मामलों में ईडी और आयकर विभाग द्वारा उसके खिलाफ की जा रही जांच में आरोपों का सामना कर सके।

ईडी ने जांच में पाया, "संजय भंडारी ने अपने साथी बिमल सरीन और अन्य के साथ मिलकर स्विट्जरलैंड की कंपनी 'पिलाटस एयरक्राफ्ट लिमिटेड' से भारतीय वायु सेना को 75 बुनियादी ट्रेनर विमानों की आपूर्ति का अनुबंध कराने के लिए आपराधिक साजिश रची।"

भंडारी पर विदेशी संपत्तियों को छुपाने, पिछली तारीख वाले दस्तावेजों का उपयोग करने और कर विभाग के समक्ष घोषित नहीं की गई संपत्तियों से लाभ उठाने, प्राधिकारों को विदेश में कोई संपत्ति नहीं होने की झूठी जानकारी देने जैसे कई आरोप हैं।

उसने हालांकि इन आरोपों का खंडन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका