देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में झारखंड के इंजीनियर को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात को झारखंड के अभियंता वी के राम को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली/रांची, 23 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात को झारखंड के अभियंता वी के राम को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उनके अनुसार यह धनशोधन मामला राज्य ग्रामीण विकास विभाग और उसकी कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।
अधिकारियों के मुताबकि, झारखंड की राजधानी रांची में ईडी कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद राम को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारियों ने बताया, ईडी द्वारा 21 फरवरी को रांची, जमशेदपुर, बिहार और दिल्ली के कई स्थानों पर छानबीन के बाद उन्हें पकड़ा गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे थे।
फिलहाल, बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ईडी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग करेगा।
अधिकारियों ने बतायाा कि ईडी ने विभिन्न परिसरों से कुछ महंगी कारें और एसयूवी भी जब्त की हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)