देश की खबरें | सीमा पार से दुश्मन कश्मीर में भय पैदा करने के लिए भाड़े के सैनिकों का इस्तेमाल कर रहा : डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.आर. स्वैन ने शनिवार को कहा कि सीमा पार से दुश्मन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बरकरार रखने के मद्देनजर लोगों में भय का माहौल पैदा करने के लिए भाड़े के विदेशी सैनिकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

डोडा/जम्मू, छह जुलाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.आर. स्वैन ने शनिवार को कहा कि सीमा पार से दुश्मन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बरकरार रखने के मद्देनजर लोगों में भय का माहौल पैदा करने के लिए भाड़े के विदेशी सैनिकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी स्वैन ने कहा कि पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डोडा जिले के गंदोह इलाके में हाल में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान बहादुरी के लिए सात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को कांस्टेबल के रूप में पदोन्नत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस प्रमुख ने कहा कि लोग सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

गंदोह इलाके में 26 जून को हुई मुठभेड़ में तीन विदेशी आतंकवादी मारे गए थे। इस इलाके में एक दशक से अधिक समय में यह पहली मुठभेड़ थी।

पाकिस्तान का नाम लिए बिना स्वैन ने कहा, ‘‘हमारे विरोधी और दुश्मन ने यह सोचकर चुनौती पेश की है कि यह सीमावर्ती क्षेत्र है और वे इसका फायदा उठाकर विदेशी आतंकवादियों को भेजकर लोगों में भय पैदा करके आतंकवाद को पुनर्जीवित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (विदेशी आतंकवादी) बड़ी संख्या में नहीं हैं और हम उन्हें हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, जैसा कि हमने जनता और अन्य बलों के सहयोग से अतीत में किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू