देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले के दोषी मानवता के दुश्मन: मुफ्ती कासमी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों को 'मानवता के दुश्मन' करार देते हुए उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने बृहस्पतिवार को हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
देहरादून, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों को 'मानवता के दुश्मन' करार देते हुए उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने बृहस्पतिवार को हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने घटना की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताया।
उन्होंने कहा, “जो लोग निर्दोष लोगों के खिलाफ इस तरह की हिंसा करते हैं, वे मानवता के दुश्मन हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।”
कासमी ने कहा कि बर्बरतापूर्ण हत्याओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है और अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि इस प्रकार के घृणित अपराध इस्लाम के नाम पर किए जा रहे हैं ।
उन्होंने कहा, “इस्लाम बेगुनाहों की हत्या को पूरे मानव समाज की हत्या मानता है। जो लोग बेगुनाहों का खून बहाते हैं, वे न केवल इस्लाम की नजर में बल्कि मानवता की नजर में भी दोषी हैं।”
कासमी ने कहा कि कुछ कटटरपंथी तत्व अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए इस्लाम की शिक्षाओं को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पूरी दुनिया में मुसलमानों की छवि कलंकित हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)