खेल की खबरें | इंग्लिश प्रीमियर लीग के सबसे लंबे सत्र का अंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एस्टन विला की टीम महामारी से प्रभावित सत्र के अंतिम दिन रेलीगेशन से बचने में सफल रही लेकिन टीम के मैनेजर स्मिथ को दुख का सामना भी करना पड़ा क्योंकि इस उपलब्धि को साझा करने के लिए उनके पिता जीवित नहीं हैं।

एस्टन विला की टीम महामारी से प्रभावित सत्र के अंतिम दिन रेलीगेशन से बचने में सफल रही लेकिन टीम के मैनेजर स्मिथ को दुख का सामना भी करना पड़ा क्योंकि इस उपलब्धि को साझा करने के लिए उनके पिता जीवित नहीं हैं।

रोन स्मिथ ब्रिटेन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले 45752 लोगों की सूची में शामिल हैं। लीग को जब इस महामारी के कारण निलंबित किया गया था तब 79 बरस की उम्र में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी काजी इस्लाम डोपिंग के कारण 2 साल के लिए निलंबित.

स्मिथ ने रविवार को वेस्ट हैम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद कहा, ‘‘यह भावनात्मक है। मुझे यकीन है कि वे स्वर्ग से हमें देख रहे होंगे।’’

वेस्ट हैम के खिलाफ अंक जुटाकर विला की टीम एक अंक से रेलीगेशन से बचने में सफल रही। बोर्नेमाउथ, वैटफोर्ड और नोर्विच की टीम निचली लीग में खिसक गईं।

यह भी पढ़े | जैमी वार्डी ने जीता प्रीमियर लीग गोल्डन बूट अवार्ड.

आर्सेनल और चेल्सी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मार्च के दूसरे हफ्ते में जब लीग को निलंबित किया गया तो विला की टीम रेलीगेशन से खतरे से दो अंक ऊपर थी और टीम ने ब्रेक का अच्छा इस्तेमाल करते हुए एक बार फिर शीर्ष लीग में खेलना सुनिश्चित किया।

कोरोना वायरस के कारण 100 दिन तक लीग को निलंबित रखना पड़ा और इस दौरान अनिश्चितता बनी रही कि लीग दोबारा शुरू हो भी पाएगी या नहीं। सुरक्षा प्राथमिकता थी लेकिन 380 मुकाबले पूरे नहीं होने की स्थित में होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे होगी इसका भी डर था।

लीग दोबारा शुरू होने पर हालांकि सिर्फ 300 लोगों को स्टेडियम में प्रवेश की स्वीकृति थी और ऐसे में लीवरपूल ने 30 साल बाद इंग्लैंड का चैंपियन बनने का जश्न एनफील्ड के खाली स्टेडियम में मनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\