देश की खबरें | प्रधानमंत्री की नजर में आने से उत्साहित फार्मकार्ट ने तय किया एक लाख गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान खींचने से उत्साहित कृषि स्टार्ट-अप इकाई फार्मकार्ट ने शनिवार को कहा कि वह अपना विस्तार करते हुए अगले तीन साल के भीतर देश भर के एक लाख गांवों तक पहुंच बनाना चाहती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान खींचने से उत्साहित कृषि स्टार्ट-अप इकाई फार्मकार्ट ने शनिवार को कहा कि वह अपना विस्तार करते हुए अगले तीन साल के भीतर देश भर के एक लाख गांवों तक पहुंच बनाना चाहती है।

मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रयासों का हाल ही में जिक्र किया था जो किसानों के घरों तक खाद-बीज और खेती का अन्य जरूरी सामान पहुंचाता है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कमलनाथ ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, EC के फैसले को दी चुनौती.

फार्मकार्ट के निदेशक महेंद्र कुलकर्णी ने यहां संवाददाताओं को बताया, “फिलहाल हम पश्चिमी मध्यप्रदेश के तीन जिलों-बड़वानी, धार और खरगोन के कुल 1,200 गांवों के किसानों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की तारीफ मिलने के बाद हमारा हौसला बढ़ गया है। अब हम अगले तीन साल के भीतर देश भर के एक लाख गांवों तक अपनी पहुंच बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में कोरोना की बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को बुलाई बैठक.

कुलकर्णी ने बताया कि कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान फार्मकार्ट ने बड़वानी, धार और खरगोन जिलों के 350 स्थानों पर किसानों को करीब 6,000 ऑर्डरों की आपूर्ति की थी। इनमें कपास और सब्जियों के बीजों के साथ ही कीटनाशक और सिंचाई उपकरण शामिल थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 25 अक्टूबर को प्रसारित कड़ी में आदिवासीबहुल बड़वानी जिले के युवा उद्यमी अतुल पाटीदार के शुरू किए गए फार्मकार्ट का जिक्र किया था।

मोदी ने कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा किसानों के घरों तक खाद-बीज और खेती का अन्य जरूरी सामान पहुंचाए जाने की सराहना की थी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि पाटीदार और उनकी टीम किसानों को तकनीकी रूप से जागरूक करते हुए ऑनलाइन भुगतान और खरीदारी सिखा रही है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\