एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़
BSF (Photo: Wikimedia Commons)

श्रीनगर, 2 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के बासकुचन इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने कोडियेरी को श्रद्धांजलि अर्पित की, केरल के नेताओं ने जताया शोक

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).