Jammu and Kashmir: कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 26 सितंबर : जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir : नियंत्रण रेखा के पास सैनिक ने खुद को गोली मारी, मौत
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

