Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
श्रीनगर, 2 जुलाई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बल ने भी गोलिबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ठाणे में जीवित व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, फोन करके ले जाने को कहा
अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं. अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
Tags
संबंधित खबरें
Jammu and Kashmir: उधमपुर के जंगल में गुफा के पास छिपे आतंकी, सुरक्षाबलों ने ड्रोन से घेरा, अंतिम हमले की तैयारी
JKBOSE Class 11 Result 2026: आज जारी होगा जम्मू-कश्मीर बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, jkbose.jk.gov.in पर ऐसे करें चेक
Jammu and Kashmir Earthquake: कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, बडगाम रहा केंद्र; तड़के घरों से बाहर निकले लोग
Kishtwar Encounter: जैश के आतंकवादियों के साथ भीषण गोलीबारी में सेना के 8 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज
\