एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
भारतीय सेना | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: ANI)

श्रीनगर, 30 जुलाई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के क्रीरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़ें : न्यायालय ने एक महिला को 11 वर्षीय बेटे को उसके पिता को सौंपने का निर्देश दिया

अधिकारी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).