एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
CRPF (Photo Credit : Twitter/@KOSCRPF)

श्रीनगर, 18 मार्च : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं. यह भी पढ़ें : तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूछा, पीएमओ का अधिकारी बनकर शख्स को जेड प्लस सुरक्षा कैसे मिली?

अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).