एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के जबरवान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के जबरवान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Jammu and Kashmir Encounter | Representational Image (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 नवंबर : श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई. यह भी पढ़ें : कटक में तीन पुलिस थानों ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की शिकायत दर्ज करने से इनकार किया: कांग्रेस

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).