जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, यमरच इलाके में घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इसी दौरान आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
श्रीनगर, 14 मई: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर दक्षिण कश्मीर जिले के यमरच इलाके में रात के वक्त घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था.
इसी दौरान आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल की नजरबंदी PSA के तहत तीन महीने तक के लिए बढ़ाई गई
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू (Riyaz Naikoo) को ढेर कर दिया था. आतंकी रियाज नायकू के साथ 2 से 3 आतंकीयों के साथ शिकंजे में फंस गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

