एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड के पलामू जिले में हुई नक्सलियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड के पलामू जिले में हुई नक्सलियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़

मेदिनीनगर (झारखंड), 24 अक्टूबर झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक रीशमा रमेशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने छतरपुर थाना क्षेत्र में तरवाडीह के निकट जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को आते देख प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के नक्सलियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और फिर उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

रमेशन ने बताया कि मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक जारी रही, जिसके बाद नक्सली घने जंगल में भागने में सफल रहे। उनके अनुसार इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).