देश की खबरें | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 जुलाई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को कोरची क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज.

उन्होंने कहा कि जंगल में शिविर लगाए नक्सलियों ने पुलिस के गश्ती दल पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने कहा कि कुछ देर तक गोलीबारी जारी और इस दौरान नक्सली घने जंगल में भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़े | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की भीड़ नहीं इकट्ठा होने दें: केंद्रीय मंत्रालय.

उन्होंने कहा कि हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस बीच नक्सलियों ने मसली-नवरगांव सड़क के आसपास पोस्टर लगाए हैं।

पोस्टर में लोगों से आह्वान किया गया है कि वे नक्सल आंदोलन की शुरुआत करने वाले चारू मजूमदार की याद में 28 जुलाई से तीन अगस्त के बीच शहीद सप्ताह मनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\