जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तलाश अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.
श्रीनगर, 12 जुलाई: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
वहीं जम्मू-कश्मीर इकाई ने खतरों का सामना कर रहे विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार को सुरक्षा की मांग की है.
Tags
संबंधित खबरें
Jammu and Kashmir: उधमपुर के जंगल में गुफा के पास छिपे आतंकी, सुरक्षाबलों ने ड्रोन से घेरा, अंतिम हमले की तैयारी
Amit Shah To Visit Jammu-Kashmir: अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: नवसारी से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; टारगेट किलिंग और ऑनलाइन कट्टरपंथ की साजिश का खुलासा
Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में सेना का वाहन गिरने से 10 जवान शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख
\