देश की खबरें | युवाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र के लिए किया जा सकने वाला सबसे प्रभावशाली काम : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार की कई पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित हैं कि युवाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र द्वारा किया जा सकने वाला सबसे प्रभावशाली काम है।

नयी दिल्ली, छह जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार की कई पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित हैं कि युवाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र द्वारा किया जा सकने वाला सबसे प्रभावशाली काम है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के युवाओं ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हमारी युवा शक्ति गतिशील, नवोन्मेषी और दृढ़ संकल्पित है। हमारे युवाओं ने बेजोड़ ऊर्जा और दृढ़ विश्वास के साथ भारत के विकास को गति दी है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में भारत में ऐसे युवाओं के उल्लेखनीय उदाहरण देखने को मिले हैं जिन्होंने स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, सामुदायिक सेवा, संस्कृति आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘‘अकल्पनीय’’ कार्य किए हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले 11 वर्ष में युवा सशक्तीकरण के उद्देश्य से नीति और कार्यक्रमों में निर्णायक बदलाव देखा गया है। ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी सरकारी पहल इस दृढ़ विश्वास पर आधारित हैं कि युवाओं को सशक्त बनाना राष्ट्र द्वारा किया जा सकने वाला सबसे प्रभावशाली काम है।’’

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे।

मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने दो और बार जीत हासिल की। उन्होंने पिछले साल नौ जून को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज