Mangaluru: मंगलुरु में रोजगार एजेंसी ने 300 लोगों को ‘धोखा’ देकर नौ करोड़ रुपये ठगे; दो पुलिसकर्मी निलंबित
मंगलुरु की एक भर्ती एजेंसी ने विदेश में नौकरी दिलाने का वादा करके लगभग 300 लोगों से कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. बेंदूरवेल स्थित ‘हायर ग्रो एलिगेंट ओवरसीज इंटरनेशनल’ ने कथित तौर पर प्रक्रिया शुल्क, वीजा, मेडिकल जांच और हवाई यात्रा खर्च के बहाने प्रत्येक उम्मीदवार से लगभग 1.75 लाख रुपये वसूले.
मंगलुरु, 19 मई : मंगलुरु की एक भर्ती एजेंसी ने विदेश में नौकरी दिलाने का वादा करके लगभग 300 लोगों से कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. बेंदूरवेल स्थित ‘हायर ग्रो एलिगेंट ओवरसीज इंटरनेशनल’ ने कथित तौर पर प्रक्रिया शुल्क, वीजा, मेडिकल जांच और हवाई यात्रा खर्च के बहाने प्रत्येक उम्मीदवार से लगभग 1.75 लाख रुपये वसूले.
मामला जांच के लिए पुलिस की अपराध शखा को सौंप दिया गया है. अपराध शाखा ने एजेंसी के मालिक मसिउल्लाह अतीउल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है जो अब न्यायिक हिरासत में है. इस बीच, इस मामले की जांच में ‘‘देरी’’ के लिए दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. यह भी पढ़ें : Faridabad Shocker: दरिंदगी की हद पार! प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर चालू कर दिया सबमर्सिबल, 4 बेरहम दोस्तों ने ले ली युवक की जान (Watch Video
सोमवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने कहा कि पुलिस निरीक्षक सोमशेखर जी सी को पूर्व शिकायत के बावजूद कंपनी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने में विफल रहने पर निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा बार्के पुलिस थाने में तैनात पीएसआई उमेश कुमार एम.एन. को जांच संबंधी चूकों के लिए निलंबित कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

