जरुरी जानकारी | मौजूदा तिमाही में नियुक्ति गतिविधियां बढ़ी: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में मौजूदा तिमाही में नियुक्ति गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे रोजगार बाजार में सुधार और मजबूती का पता चलता है।

मुंबई, 25 अक्टूबर देश में मौजूदा तिमाही में नियुक्ति गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे रोजगार बाजार में सुधार और मजबूती का पता चलता है।

एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में अक्टूबर-दिसंबर, 2021 की तिमाही में भर्ती संबंधी गतिविधियों में वृद्धि मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और विनिर्माण के साथ-साथ प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से हो रही है।

वैश्विक नियुक्तियां विशेषज्ञ माइकल पेज ने यह रिपोर्ट जारी की है और यह उसके भारत से संबंधित विशिष्ट डेटा पर आधारित है।

इसमें कहा गया है कि भर्ती से जुड़ी गतिविधियों में उछाल आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि, पिछले कुछ महीनों में सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए टीकाकरण अभियान और कोविड-19 की दूसरे लहर के कमजोर पड़ने को दर्शाता है।

चालू तिमाही में कानूनी और मानव संसाधन क्षेत्र जैसे गैर-आईटी क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसरों में पर्याप्त वृद्धि देखी गयी।

रिपोर्ट में कहा गया कि चालू तिमाही में नियुक्तियों में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन व्यापक रूप से देखने पर पिछले साल की तुलना में भर्ती गतिविधियों में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी