देश की खबरें | स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के टिकटों की बिक्री से हुई आय में से 5.4 करोड़ रुपये का कर्मचारियों ने गबन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के टिकटों की बिक्री से अर्जित 5.24 करोड़ रुपये की धनराशि के कथित गबन को लेकर रकम एकत्रित करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, दो दिसंबर गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के टिकटों की बिक्री से अर्जित 5.24 करोड़ रुपये की धनराशि के कथित गबन को लेकर रकम एकत्रित करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में अब जानवरों की एंट्री.

उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है। अक्टूबर 2018 में उद्घाटन के बाद से ही यह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

अधिकारी ने बताया कि नर्मदा जिले के केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रबंधन ने करीब डेढ़ साल में यह राशि जमा की थी और राशि नकदी एकत्र करने वाली एजेंसी को दी गई थी जिसकी नियुक्ति वडोदरा स्थित निजी बैंक ने की थी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: साले की बेटी से थे अवैध संबंध, पत्नी बन रही थी रोड़ा- कर दी हत्या लेकिन ऐसे खुल गई पोल.

उप पुलिस अधीक्षक वाणी दूधत ने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर 5,24,77,375 रुपये स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण के खाते में जमा नहीं किए हैं।

उन्होंने बताया कि निजी बैंक के प्रबंधक ने सोमवार रात को केवडिया पुलिस थाने में नकदी जमा करने वाली एजेंसी के साथ-साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधड़ी), धारा-406 (विश्वास भंग) और धारा-120बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

इस बीच, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि बैंक ने उसके खाते में 5.24 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं।

प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान में कहा, ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इस मामले में शामिल नहीं है।यह बैंक और नकद एकत्र करने वाली एजेंसी के बीच का यह मामला है। बैंक ने पहले ही हमारी राशि खाते में जमा करा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान