एजेंसी न्यूज

हौसले को सलाम: Manappuram गोल्ड लोन के दफ्तर में पहुंचे लुटेरों से भिड़ गया कर्मचारी, ग्राहकों ने बंद कर दिया शटर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जब हथियारबंद लुटेरे सोने पर कर्ज देने वाली एक कंपनी के दफ्तर में लूटपाट के इरादे से पहुंचे तो कर्मचारी और ग्राहक उनसे भिड़ गए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार हो गया है.

हौसले को सलाम: Manappuram गोल्ड लोन के दफ्तर में पहुंचे लुटेरों से भिड़ गया कर्मचारी, ग्राहकों ने बंद कर दिया शटर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जब हथियारबंद लुटेरे सोने पर कर्ज देने वाली एक कंपनी के दफ्तर में लूटपाट के इरादे से पहुंचे तो कर्मचारी और ग्राहक उनसे भिड़ गए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार हो गया है. दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचरीपारा में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन (Manappuram Gold Loan) के दफ्तर में लूटपाट करने पहुंचे लुटेरों पर कार्यालय के कर्मचारी और ग्राहक भारी पड़ गए. कर्मचारियों और ग्राहकों की मदद से पुलिस ने एक आरोपी विनय बाफना (54) को गिरफ्तार कर लिया, जो दुर्ग का निवासी है, जबकि उसके फरार साथी की पहचान छतरपुर (मध्यप्रदेश) निवासी आदर्श के रूप में हुई है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

दुर्ग जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि आज दोपहर बाद लगभग 1.30 बजे दो लुटेरे पचरीपारा स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में ग्राहक बनकर पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर कैशियर को अपने कब्जे में ले लिया. अदालत ने लूटपाट के मामले में दो आरोपितयों को बरी किया, पुलिस की हुई खिंचाई

ध्रुव ने बताया कि इस दौरान दफ्तर के किसी कर्मी ने अलार्म बजा दिया तो लुटेरे हड़बड़ा गए और मौके का फायदा उठाते हुए एक कर्मचारी बाफना से भिड़ गया. हाथापाई के दौरान बाफना की पिस्तौल गिर गई.

उन्होंने बताया कि जब लुटेरे के हाथ से पिस्तौल गिर गई तो दूसरा लुटेरा आदर्श वहां से भाग गया. अधिकारी के मुताबिक, ग्राहकों ने दफ्तर का शटर बंद कर दिया और कर्मचारी की मदद से लुटेरे बाफना को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और आरोपी बाफना को गिरफ्तार कर लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).