बजट में आर्थिक वृद्धि पर जोर; मुंबई को पसंद आने चाहिए प्रस्ताव: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश आम बजट में मुख्य ध्यान आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित किया गया है.

Nirmala Sitharaman (Photo: ANI)

मुंबई, 4 फरवरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश आम बजट में मुख्य ध्यान आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित किया गया है. सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बजट में जो प्रस्ताव किये गये हैं, उससे राजकोषीय मजबूती और वृद्धि, विशेष रूप से समावेशी वृद्धि को गति मिलेगी.

बजट पेश करने के बाद मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां पहुंचीं वित्त मंत्री ने कहा, “वृद्धि पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है. हम पुनरुद्धार के साथ आर्थिक वृद्धि की बनाये रखना चाहते हैं.” उन्होंने वृद्धि सुनिश्चित करने का श्रेय देश की जनता को दिया, जिसने देश को दूसरी सबसे तेज वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महामारी के बीच सरकार द्वारा लाए गए राहत और नीतिगत कदमों को तत्परता से स्वीकार किया. यह भी पढ़ें : भाजपा ने संगठन कौशल से लिखी जीत की इबारत, सपा के अरमानों पर फेरा पानी

वित्त मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि उच्च सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को जारी रखा जाए. इसी कारण उन्होंने 10 लाख करोड़ रुपये के उच्च परिव्यय का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा, “मुंबई को बजट प्रस्ताव पसंद आने चाहिए.”

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS Summit में होंगे शामिल