देश की खबरें | प्रख्यात इतिहासकार रणजीत गुहा का निधन

कोलकाता, 29 अप्रैल प्रख्यात इतिहासकार रणजीत गुहा का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुहा 100 साल के थे और शुक्रवार को उनका निधन ऑस्ट्रिया स्थित उनके आवास पर हुआ।

ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुहा ने युवा इतिहासकारों को सबाल्टर्न समाज (उत्तर औपनिवेशिक काल) पर अध्ययन करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि गुहा ने दुनिया भर में कई स्थानों पर अध्यापन किया और उनके कई शिष्य और प्रशंसक हैं।

गौरतलब है कि गुहा का जन्म मौजूदा बांग्लादेश के बरिसाल में 23 मई 1923 को हुआ था। उनका परिवार बाद में कोलकाता आकर बस गया था। गुहा ने कोलकाता में स्कूली पढ़ाई पूरी और कलकत्ता विश्वविद्यालय से ही परास्नातक की उपाधि हासिल की।

गुहा दशकों से विदेश में रह रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)