देश की खबरें | जाने-माने अधिवक्ता जावेद इकबाल वानी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने-माने अधिवक्ता जावेद इकबाल वानी को मंगलवार को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

जियो

नयी दिल्ली, नो जून जाने-माने अधिवक्ता जावेद इकबाल वानी को मंगलवार को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

कानून मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार वानी को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी: मीडिया रिपोर्ट्स.

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा की गई उनके नाम की सिफारिश पिछले कई महीने से केंद्र सरकार के पास लंबित थी।

सिफारिश को पिछले सप्ताह अंतिम रूप दिया गया और मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई।

यह भी पढ़े | India-Nepal Border Dispute: भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली बोले-बातचीत के अलावा कोई विकल्प नहीं.

वानी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में कई मामलों में केंद्र की पैरवी कर चुके हैं।

वह जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां अब्दुल कय्यूम के दामाद हैं। कय्यूम को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\